राशिफल

राशिफल 16 सितम्बर 2020 : आज भगवान गणेश की कृपा से इन राशियों के लिए फलदायी हो सकती है किसी नए काम की शुरुआत

Rashifal 16 September 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 September 2020

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries Astrology

जिस काम का प्रयास आप बहुत दिनों से कर रहे थे, वो प्रयास आज पूरा होगा। कभी-कभी आपके स्वभाव में स्वार्थ की भावना आने की वजह से किसी प्रिय मित्र से संबंध खराब हो सकते हैं। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कुछ लोगों के मन में आपके प्रति गलतफहमियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें, जिससे आपकी साख में कोई कमीं ना आए। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है। कला और साहित्य में रुचि ज्यादा होगी। धन के मामले में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। घर की सुख-सुविधा संबंधी खरीदारी करने का प्रोग्राम बनेगा तथा परिवार की साथ समय व्यतीत करने से तरोताजा महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की शिक्षा संबंधी कार्यों में विलंब ना करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी मित्र के अहम की वजह से कोई नाराजगी भी उत्पन्न हो सकती है। हालांकि आप बातचीत द्वारा परिस्थितियों को संभाल लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने कार्य करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाना होगा। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

मौसमी बीमारियों से सावधान रहें यह समय आपके लिए थोड़ा विपरीत है। कभी-कभी आपका दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। किसी काम में लापरवाही आपको अपमानित करा सकती है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिस्थिति प्रतिकूल हो सकती है आज किन्तु अपना संयम बनाएं रखें। आपका कैरियर सफलता की ओर बढ़ रहा है। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। महंगी खरीदारी न करें। आज आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिल सकता हैं। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले भगवान गणेश की वंदना करना न भूलें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज उन लोगों के लिए विशेष सावधानी का दिन है जो किसी पुरानी चोट या दुर्घटना के शिकार हैं। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति से दूर रहें। अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

ज्यादा भावुक होना आपको परेशानी में डाल सकता है। घर के सदस्यों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको सबकी बातें सुनने की आदत डालनी होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नई जगह यात्रा करने से बचें। परिवार वालों से कोई बात छिपाएं नहीं अन्यथा वो आपसे नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अगर आप कोई काम करना चाहते है तो ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। प्रेमियों के लिए समय राहत भरा हो सकता है। आज किसी भी प्रकार के धन संबंधी लेनदेन को स्थगित रखें। कोर्ट कचहरी के काम से आपको छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। आज चोट लगने की आशंका है। आप सोचते बहुत है लेकिन उन चीजों को अपनी निजी जीवन में कम उतारते है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अगर आप कहीं भूमि लेने की योजना बना रहे हैं तो इस विचार को कुछ दिन टाल दे। आपके फैसले से कई लोगों का भला हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको तनाव या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button