राशिफल

राशिफल 13 अगस्त 2022 : आज इन जातकों के जीवन में लग जाएगी खुशियों की झड़ी, भगवान शनि की बरसेगी कृपा, लेकिन ये हो सकते है आर्थिक नुकसान के शिकार

Rashifal 13 August 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 August 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे है उन्हें अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आने वाले समय में आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है‌। नए मित्र बनेंगे। अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखने से स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। पूर्व की बातों को भूल कर आगे बढ़ें। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नई जगह यात्रा करने से बचें। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम की शुरुआत करते समय मन में दुविधा उत्पन्न होगी, लेकिन जैसे आप काम करते जाएंगे, वैसे ही बातें भी आपको स्पष्ट होती जाएंगी। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेंगे जिनका शुभ परिणाम भी सामने आएगा। युवाओं को करियर में कोई नया अवसर मिलने से राहत मिलेगी। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए वर्तमान समय कुछ चुनौतीपूर्ण है। हालांकि राजकीय कार्यों में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद मिल सकती है। गरिष्ठ तथा मसालेदार भोजन के सेवन से परहेज करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

काफी दिनों से जिस काम के बारे में सोच-विचार चल रहा था, उसके प्रति आप कदम उठाना शुरू करेंगे। फिर भी पूरा विश्वास न होने की वजह से आपको कुछ मानसिक तकलीफों से गुजरना पड़ सकता है। आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस समय ग्रह गोचर और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में हैं। परंतु इनका सदुपयोग करना आपके कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। खास रिश्तों के लिए बड़ा ही यादगार रहने वाला दिन है। स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है ध्यान दें। बीमा करवाने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आप अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। आज के दिन क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह है, गुरु के सानिध्य में रहें। धन प्राप्ति सीधे मार्ग से न होकर अन्य मार्गों से होगी और रूक-रूक कर धन प्राप्त होगा। अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना लें। क्योंकि ठीक से निभा ना पाने की वजह से चिड़चिड़ापन भी हावी रह सकता है। अपने व्यक्तिगत कामों को प्राथमिकता दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज युवाओं को कारोबार, नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। आज मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। वाहन चलाने में सावधानी रखें। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से फोन पर बात हो सकती है। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। तनाव लेने से सिरदर्द, माइग्रेन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपको अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपको किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहिए। रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं‌। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं‌। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आप पर हो सकती है‌। मित्रों के साथ किसी भी प्रकार का पैसों से संबंधित व्यवहार न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप आज बहुत रचनात्मक रूप से प्रेरित होने जा रहे हैं। अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सबसे सरल रास्ता है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। धन सम्बन्धी लेन-देन में पर्याप्त सजगता रखें। आवारा पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करवाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप किसी भी छोटी मोटी बातों में ना उलझें। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे मिल सकते हैं‌। इस समय पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जितना वक्त आप शांति और आराम में बिताएंगे, उतनी आपकी उर्जा फिर से सकारात्मक बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। आप कोई बात मन में न रखें, बात कह देने से आपको ही फायदा होगा। कभी-कभी आलस के कारण आप काम को टालने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय आज आपको लेने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में विवाद हो सकता है। किसी निकट परिजन का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 August 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हमेशा बाएं हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button