राशिफल

राशिफल 3 नवंबर 2021 : इन जातकों के लिए खुलेंगे भाग्य के द्वार, विघ्नहर्ता गणेश करेंगे इन पर विशेष कृपा, खुशहाली भरा होगा पारिवारिक जीवन लेकिन कुसंगति से बचें

Rashifal 3 November 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 November 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपका अपने कार्यों के प्रति बहुत अधिक गंभीर और जागरूक रहना लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण करेगा। काफी समय बाद घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। रिलेशनशिप के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। शादीशुदा लोगों को दांपत्य जीवन में बढ़िया नतीजे मिलेंगे। अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ किया गया काम लाभ दे सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय है। परंतु चुनौतियां भी सामने खड़ी मिलेंगी। अगर उनका डटकर मुकाबला किया तो जीत निश्चित है। आज आपको कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। बहुत समय से कोई रुका हुआ पैसा भी आज मिलने की संभावना है। गले में इंफेक्शन व खांसी जुकाम जैसी परेशानी रह सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज बच्चों की संगति से संबंधित शिकायतें आ सकती हैं। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है।  सेहत ठीक रहेगी। आज आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

समय अनुकूल है जो आपको आशावादी बनाकर रखेगा और किसी सफलता का जरिया भी बनेगा। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। आप सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करने का प्रयत्न करें। आज किसी दोस्त को अचानक से मिलकर सरप्राइज दे सकते हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी फोकस रखना जरूरी है। जीवन साथी के साथ घूमने फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyअपने काम को समय पर पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आर्थिक लेन-देन और खरीदारी लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। फिजूल की बातों में समय व्यर्थ ना करके अपने परिवार पर भी ध्यान दें। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं। यूरिन संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आर्थिक स्थिति को और अधिक बेहतर बनाने में व्यतीत होगा। परिवार मे मौज-मस्ती खुशहाली भरा वातावरण बना रहेगा। संबंधों को बेहतरीन बनाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। मामूली नोक-झोंक को गंभीरता से न लें। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है। दोस्तों तथा ऑनलाइन गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन काफी बेहतर जाएगा। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। पुराने मित्र के साथ हुई मुलाकात फिर से नए वाद-विवाद उत्पन्न कर सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्च पर काबू रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दिन व्यस्त होने के बावजूद आपको संभलकर कार्य करना होगा। किसी भी तरह का मौका न जाने दें। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। बुरी संगति से हानि पहुंच सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। पुराने अटके काम अंजाम तक पहुंच सकते हैं। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक मामलों में भी रुचि बनी रहेगी। विवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी को दिये धन के अटकाव से परेशानी हो सकती है। आपके आसपास के लोगों की किस प्रकार से प्रगति हो रही है, इस बात पर अधिक ध्यान ना देते हुए खुद की प्रगति करने के लिए प्रयत्न करें। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप धार्मिक गतिविधियों की ओर बहुत आकर्षित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चीजें अनुकूल रहेंगी। पुरातत्व और पर्यटन से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप दैनिक कार्यक्रम में भी परिवर्तन करेंगे। अपनी इच्छा और रुचि के मुताबिक दिन बीतेगा। महत्वपूर्ण संपर्क और संबंधों का दायरा विस्तृत होगा। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। खरीददारी आदि में अनावश्यक खर्च हो सकता है। कोई घरेलू नुकसान भी होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyदिन के आरम्भ से ही व्यस्तता की अधिकता रह सकती है। केवल सोच-विचार करते रहने के कारण आप किसी भी प्रकार के निर्णय तक आज पहुंच नहीं पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में बदलाव हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र और कार्यालय में भी आपको लोग सम्मान पूर्वक देखेंगे। नौकरी में जूनियर्स से पूरा सहयोग मिलेगा। वित्तीय मामलों को लेकर आपको कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अनावश्यक यात्रा की संभावना रहेगी। आपको सिरदर्द और शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिल रहा है, शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सही समय है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी नजदीकी मित्र का अचानक ही फोन आना आपको बहुत अधिक खुशी देगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 November 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button