राशिफल

राशिफल 18 अगस्त 2022 : आज भगवान विष्णु की कृपा से इन जातकों की परेशानियों का होगा हल, मान-सम्मान में होगी वृद्धि, पैसों को लेकर न लें जोखिम

Rashifal 18 August 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 August 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपकी निर्णय क्षमता कम हो रही है और अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत न करने के कारण प्रगति देखने में भी वक्त लग रहा है। परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। कोई भी चेक साइन करने से पहले तमाम बातें जांच लें। अविवाहितों को विवाह-प्रस्ताव आ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज मन को शांत रखते हुए सभी कार्य अंजाम देने होंगे, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं।  घरेलू जरूरतों पर थोड़ा खर्च हो सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। किसी सामाजिक उद्देश्य के लिए दूर की यात्रा फलदायक रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको अपने मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। महिलाएं अपने गहने जेवर संभाल कर रखें। निकट मित्र का व्यवहार दुःखी कर सकता है। आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है। किसी महिला अधिकारी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। नए कार्य में सतर्कता रखें। जब तक कार्य का आरंभ नहीं होता। इसके बारे में अधिक चर्चा ना करें। एक साथ कई मुश्किलें आ सकती हैं। कारोबारी मामलों में ज्यादा सोच विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं। इसलिए आलस ना करें और तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

किसी भी बात की वजह से अपना ध्यान विचलित न हो, इस बात की खबरदारी लेने की आवश्यकता होगी। भूतकाल से संबंधित बातों में ही आप अधिक अटके हुए नजर आ सकते हैं, जो आपके लिए नुकसान का कारण बनेगा। आपका आत्मविश्वास किसी को अहंकार लग सकता है। आपके कारोबार में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। मूर्तिकारों के लिए अच्छा कार्य-प्रस्ताव मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको पारिवारिक जीवन में भी हर्ष होगा। किसी काम के लिए अपनी ओर से पहल करने में संकोच न करें। बच्चों पर ज्यादा खर्च न करें। चोट व रोग से बचें। आज व्यवसाय के पैसे का लेंन देंन न करें। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है। कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। पार्टनर की वजह से जीवन में खुशियां आएंगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज मित्रों और स्नेही स्वजनों के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। नौकरी तलाश रहें लोगों की तलाश पूरी होगी। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रह सकता है। मनचाही बात होने से प्रसन्नता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।जो आंखों के आगे आ रहा है, सिर्फ वही सत्य है, इस भ्रम में न रहें। अपनी भावनाओं और अपने आप का दुरुपयोग बिलकुल न होने दें। असभ्य और अशिष्ट लोगों की संगत से बचें। वरिष्ठ निकट परिजनों साथ सम्बन्ध पर विशेष ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें‌। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आर्थिक कामकाज में प्रगति हो सकती है। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं।  बेवजह मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका रहेगी। आज की यह आपका वहम ही होगा। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। अपने आचरण से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को कार्यभार बढ़ सकता है। पीठ दर्द परेशान कर सकता। परिवार में किसी की बातें बुरी लगे तो उसे दिल पर न लें। डेयरी कारोबार अच्छा लाभ दे सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

मन में कुछ झुनझुनाहट की स्थिति रहेगी। तनाव की बजाय शांति से हल निकालने का प्रयास करें तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इसका असर आपकी मनो स्थिति पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें। किसी भोज या पार्टी में शामिल होना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। धन का इस्तेमाल किसी जरूरत के लिए होगा, इसको आप निवेश नहीं कर पाएंगे। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटी-मोटी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नए व्यापार उद्योग के लिए अच्छा समय रहेगा। आज आप व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 August 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button