राशिफल

राशिफल 14 फरवरी 2022 : आज इन जातकों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, नौकरी में तरक्की के हैं आसार, भगवान शिव और माँ पार्वती की बरसेगी असीम कृपा

Rashifal 14 February 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके द्वारा किए गए प्रयासों की वजह से जीवन में स्थिरता प्राप्त होती हुई नजर आ रही है। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं। घर में आपका माहौल बहुत शांत है और यह सब आगे चलकर आपके लिए खुशियां ला सकता है। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। आपका मन काम में लगेगा। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। किसी बात का विरोध होगा। यात्राओं के अवसर प्राप्त होंगे। करियर में उन्नति का मार्ग मिलेगा। घर का वातावरण अच्छा रहने से आप भी खुशमिजाज बने रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पैसों के किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने में कोई अधिकारी या बड़ा आदमी आपकी मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। अपने करियर के संबंध में चिंता होती रहेगी, फिलहाल जो जिम्मेदारियां प्राप्त हुई हैं, उन्हें ठीक से निभाने की कोशिश करें। छात्र अपनी पढ़ाई का टाइम टेबल बनायेंगे। आपका पढ़ाई में पूरा ध्यान लगा रहेगा। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी को दिया हुआ धन प्राप्त होने में कठिनाई आ सकती है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का माहौल बिगड़ने से बचाएं। जीवनसाथी के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं इसलिए बातचीत के दौरान सावधानी रखें। गहनों के कारोबारियों के लिए लाभ का समय है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज पूरे दिन व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे, पुराने दोस्तों के अचानक मिलने से खुश होंगे। जीवन में कठिनाइयों से न घबराएं, जीवन साथी से अनबन हो सकती है। रिश्तों में आई परेशानी को दूर करने के लिए बड़ों की मदद लें। परिजनों के साथ अधिक से अधिक समय गुजारें। मानसिक अशांति न रहने दें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पिछले कुछ समय से जो कार्य रुके हुए थे आज उनमें कुछ गति आएगी। संतान से संबंधित किसी शुभ कार्य की भी शुरुआत हो सकती है। करियर के प्रति सजग रहें, आज किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें, बेकार की उलझन हो सकती है। तनाव लेने से बचें। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जिएंगे। कॉल सेंटर पर काम करने वालों के लिए जॉब बदलने के हिसाब से अनुकूल समय है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस समय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना जरूरी है। किसी बनते कार्य में अचानक व्यवधान आ सकता है। अनावश्यक तर्क वितर्क से बचे, तथा फिजूल की दिखावे बाजी से भी परहेज करें। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना काफी लाभकारी साबित होगा। जहाँ एक तरफ दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, वही दूसरी तरफ स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। किसी भी वजह से घर-परिवार में अपनो से तकरार न पैदा करे। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी प्रतिभा के दम पर समाज तथा कार्य क्षेत्र में अलग पहचान बनायेंगे। लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती हैं। उचित इलाज लेना जरूरी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज भागीदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण आप बेचैन हो सकते हैं। छात्र आज अपनी शिक्षा या करियर से संबंधित किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर पिता से विचार विमर्श करेंगें। आज आपके प्रिय के बीच दरार पड़ सकती है, इसलिए गलतफहमी से बचें। आज किसी भी कार्य को लेकर अत्यधिक तनाव ना लें। सरकारी अधिकारीयों अधिकारियों का पदोन्नति से संबंधित अटका मामला आगे बढ़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। इसके इलावा किसी महिला वर्ग की तरफ से आज आपको गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। मित्रों, रिश्तेदारों की आपसे अपेक्षाएं बढ़ेगी, जिन्हें पूरा करने में आप असमर्थ रहेंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

नौकरी या काम काज से जुड़े कई विकल्प भी आज आपको हासिल हो सकते है। जहाँ एक तरफ आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है, वही दूसरी तरफ बेकार का खर्च करने से नुक्सान भी हो सकता है। हालांकि दाम्पत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी, लेकिन आँखों से संबंधित समस्या हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह से तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button