राशिफल

राशिफल 21 जनवरी 2023 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान शनि, देंगे हर कदम पर साथ, करियर में मिलेगी सफलता, लेकिन ये रहेंगे विपरीत चाल के शिकार

Rashifal 21 January 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। काम में आपके सामने कई चुनौतियां आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन नाक, कान और गले से संबंधित लापरवाही से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इनकम के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी। किसी मित्र या बाहरी व्यक्ति से पैसे संबंधी कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सिर दर्द व थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। नर्सिंग आयटमों के सप्लायरों को कार्य-विस्तार का अवसर मिल सकता है। खाद्य तेलों के कारोबारियों के लिए अच्छा दिन है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। मानसिक तनाव खत्म हो जाएगा। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। धन का आगमन हो सकता है। घर के महत्वपूर्ण दस्तावेज और कीमती वस्तु को संभाल कर रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। सन्तान का विवाह सम्बन्धी मामला आगे बढ़ सकता है। गले में खराश रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सामाजिक तथा पारिवारिक किसी भी तरह के मामले में कुछ नकारात्मक परिस्थितियां बन सकती हैं। आज किसी महिला मित्र से कहासुनी हो सकती है। इसलिए ज्यादा बहस में ना उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से बाधा उत्पन्न हो सकती है। मन में कुछ दुविधा रहेगी। बेहतर होगा आप अपने किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति से इस विषय पर बात करें और सलाह लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

इस राशि के लोगों के बनते हुए काम बिगड़ सकते है, जिसके कारण आपको काफी गुस्सा आ सकता है। ऐसी स्थिति में आपको शांत रहना चाहिए और डायबिटीज के शिकार व्यक्ति को नियमित अपनी जाँच करवानी चाहिए। वही जो लोग स्पोर्ट्स का बिजनेस करते है, उन्हें वर्तमान समय में धैर्य रखने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा, सोच-समझकर बोलें। प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। किसी प्रकार के झूठे आरोप परेशानी में डाल सकते है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है परंतु तनाव लेने की बजाय सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। किसी के भी व्यक्तिगत मामले में दखल अंदाजी करना आप की मानहानि का कारण भी बन सकता है। बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आज दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। मानसिक अस्थिरता से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। आप अपने ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आज आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है। आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने वाली स्थिति रह सकती है। शुभ फल के लिए गाय को हरा चारा खिलाए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नए-नए लोगों से संपर्क बनेगा। आप कुछ साहस भरे कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। आज आप अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। पढ़ाई के प्रति रूचि बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपनी इच्छा के विपरीत कार्यभार मिलने से तनाव में रहेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य को लेकर ही आपके अंदर शक या वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आपका प्रेमी कुछ दिनों के लिए आपसे दूर चला जाएगा। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। भाइयों के साथ सम्बन्ध अच्छे होगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे। रिलेशनशिप संबंधी निर्णय अन्य लोगों को समझाना कठिन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन रही है। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आज आप किसी को अपने आकर्षण के जाल में फंसा सकते हैं। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आज का दिन आपके लिए जबरदस्त फायदेमंद रहेगा। आज के दिन मानसिक रूप से पर दबाव बना रहेगा जिससे आपको बचना चाहिए। लोगों के पास रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना बढ़ रही है। घरवालों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। फोन या ईमेल के माध्यम से आपको कोई विशेष जानकारी मिलेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button