खबरेंसामाजिक खबरें

ऑनलाइन प्यार में धोखा खा चुकी महिला अब भटक रही है, अपने बच्चों को छोड़ कर भाग गई थी घर से, जानिए पूरी कहानी

इसमें कोई दोराय नहीं कि वर्तमान समय में ऑनलाइन इश्क का चलन काफी जोरों पर है। शायद यही वजह है कि आज कल ऑनलाइन प्यार के कई किस्से देखने और सुनने को मिलते है। बहरहाल आज हम आपको ऐसे ही एक किस्से से रूबरू करवाना चाहते है, जिसमें एक शादीशुदा महिला और दो बच्चों की मां को प्यार हो जाता है तथा फिर वह अपने प्रेमी के साथ भाग जाती है। बता दे कि ये महिला अपने प्रेमी के साथ समस्तीपुर से हरियाणा चली गई और फिर दोनों वहां पति पत्नी बन कर रहने लगे। हालांकि अब ऑनलाइन प्यार में धोखा खा चुकी महिला दर बदर भटक रही है, क्योंकि महिला का प्रेमी उसे कुछ ही दिन में धोखा दे कर भाग गया।

ऑनलाइन प्यार में धोखा खा चुकी महिला का परिवार वालों ने भी छोड़ा साथ :

जी हां महिला का प्रेमी उसे दिल्ली स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया। गौरतलब है कि प्यार में धोखा मिलने के बाद से ही महिला की कहानी काफी चर्चा में है कि कैसे फेसबुक पर दो बच्चों की मां को प्यार हुआ और फिर किस तरह से महिला अपने बच्चों को छोड़ कर समस्तीपुर से हरियाणा भाग गई। मगर अफसोस कि प्रेमी के प्यार में अंधी महिला को उसका प्रेमी दिल्ली स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया। ऐसे में अपना सब खो चुकी महिला अब न्याय की गुहार लगाने के लिए समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने में पहुंची।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि पूर्णिमा जिले की रहने वाली दो बच्चों की मां को समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में रहने वाले युवक से प्यार हुआ और फिर दोनों ने भागने का फैसला किया। जी हां सबसे पहले फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर ऑनलाइन चैटिंग का सिलसिला शुरू हो गया। बहरहाल ये सिलसिला जल्दी ही प्यार में बदल गया और फिर दोनों ने एक दूसरे के साथ नंबर शेयर किया तथा वीडियो कॉल पर बात करना शुरू कर दिया।

महिला से मिलने उसके गांव पहुंचा प्रेमी :

यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम तक खाई थी और इसी बीच महिला का प्रेमी दो बच्चों की मां से मिलने के लिए सहरसा पहुंच गया, जहां दोनों ने शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद वह प्रेमी अपनी ऑनलाइन प्रेमिका को शादी का झांसा दे कर समस्तीपुर बुलाता है और फिर महिला अपने दोनों बच्चों को छोड़ कर भाग जाती है।

बता दे कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा के रहने वाले अजय पासवान महिला को लेकर हरियाणा के करनाल पहुंच गए और वहां पति पत्नी की तरह रहने लगे। हालांकि दो महीने तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन फिर महिला का प्रेमी कहता है कि अब गांव में ही चल कर रहेंगे और महिला भी इसके लिए तैयार हो जाती है।

ये बहाना बना कर स्टेशन से भाग गया प्रेमी :

इस बारे में महिला का कहना है कि चार दिन पहले दोनों हरियाणा से दिल्ली स्टेशन पहुंचते है और तभी प्रेमी पानी लाने की बात बोल कर वहां से भाग गया तथा फिर लौट कर नहीं आया। बता दे कि ऑनलाइन प्यार में धोखा खा चुकी महिला को अब उसके ससुराल और मायके वाले दोनों ने ही अपनाने से इंकार कर दिया।

जी हां महिला का कहना है कि उनके प्रेमी के साथ करनाल भागने की खबर उनके ससुराल और मायके वाले दोनों को हो गई थी। इसलिए अब दोनों ने ही मेरा साथ देने से इंकार कर दिया। ऐसे में बेबस महिला विभूतिपुर थाना में न्याय की गुहार लगाने पहुंची। अब इस मामले को लेकर थाना अधिकारी क्या फैसला करेंगे और उनके फैंसले से महिला की जिंदगी संवर जाएगी या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़ें : पत्नी ने करवाई पति की दूसरी शादी और लगाएं खूब जमकर ठुमके, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button